Encrypting your link and protect the link from viruses, malware, thief, etc! Made your link safe to visit.

धरती का एक ऐसा मुस्लिम बादशाह, जो खरीद सकता था पूरी दुनिया ।। IndiaTopic


धरती का एक ऐसा मुस्लिम बादशाह, जो खरीद सकता था पूरी दुनिया

इंसान अपने ताकत और दौलत से ही दुनिया मे अपनी पहचान बना पाता है। जिसे हर कोई आसानी से जान पाता है। दुनिया मे कुछ ऐसे भी लोग है जिन्हें धन, दौलत और ताकत की कोई कमी नहीं है। वैसे ही हम आपको दुनिया के एक ऐसे इंसान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके पास धन, दौलत की कोई कमी नहीं थी। उसके पास इतना धन था कि अगर वो चाहता तो पूरी दुनिया को खरीद सकता था




मोहम्मद मंसा मूसा टिम्बकटू के राजा थे। लेकिन उनका असली नाम मूसा कीटा प्रथम था। लेकिन जब उन्होंने सन् 1280 में गद्दी सम्भाली तब वहां के लोग उन्हें मंसा मूसा के नाम से बुलाने लगे, जिसका मतलब बादशाह होता है। मंसा मूसा ने करीब 25 सालों तक शासन किया और इसी दौरान उन्होंने लाखों, अरबो की संपत्ति जुटाई।




ये वो जमाना था जब दुनियाभर में सोने की मांग सबसे ज्यादा थी। उस जमाने मे माली ही दुनियाभर में सबसे ज्यादा सोना निकालने वाला देश था। उस समय उसकी दौलत इतना ज्यादा बढ़ गई थी कि आज के जमाने में अंदाजा लगा पाना भी काफी मुश्किल है। विशेषज्ञों की मानें तो उस दौर में मूसा के पास करीब 2.5 लाख करोड़ रुपए भारतीय मुद्रा के बराबर थी।




मंसा को वहां के लोग काफी पसंद करते हैं जिसका कारण था उसका अच्छा व्यवहार। सभी लोग उसकी बहुत इज्जत करते थे। मूसा सन् 1324 में मक्का की यात्रा पर जा रहा था। उस दौरान मूसा जहां से भी गुजरता था वहां के गरीबो को सोने का सिक्का दान करता था।




आपको बता दें कि उस यात्रा में मूसा के साथ साठ हजार लोग शामिल थे। जिसमे बारह हजार घुड़सवार थे, जो बादशाह के निजी सुरक्षाकर्मी थे। मिस्र की राजधानी कायरो में मूसा ने इतना सोना दान कर दिया था कि वहां बेहिसाब महंगाई बढ़ गई।

ST